YouTube Channel शुरू करना चाहते हैं? यह 4 गलतियाँ सबसे पहले बंद करें
STORY AT A GLANCE
- India में हर महीने लाखों नए YouTube channels बनते हैं — जिनमें से ज़्यादातर 3 महीने में बंद हो जाते हैं।
- वजह talent नहीं है — वजह है preparation और structure की कमी।
- 4 common गलतियाँ हैं जो almost हर नया creator करता है।
- एक structured approach से इन गलतियों से बचा जा सकता है — और channel actually grow कर सकता है।
YouTube एक ऐसा platform है जहाँ हर मिनट सैकड़ों घंटे का content upload होता है। और हर दिन हज़ारों नए creators अपना पहला video upload करके यह सोचते हैं — “अब मेरा channel grow करेगा।”
लेकिन ज़्यादातर channels 3 महीने में बंद हो जाते हैं।
यह talent की कमी नहीं है। India में talent की कोई कमी नहीं — हर गली में कोई न कोई ऐसा है जो किसी topic पर घंटों बात कर सकता है, जिसके पास real knowledge है, जिसकी बात सुनने लायक है।
फिर क्यों fail होते हैं channels?
4 गलतियाँ हैं — और लगभग हर नया creator इन्हें करता है।
Camera उठाने से पहले Niche क्यों तय करना ज़रूरी है
“मैं सब कुछ cover करूँगा” — यह सबसे common और सबसे घातक mistake है।
YouTube एक search engine है। जब कोई “study tips” search करता है, YouTube उसे उस channel तक पहुँचाता है जो specifically study tips पर बना है — उस channel तक नहीं जो study tips, cooking, motivation, और travel सब एक साथ करता है।
Niche का मतलब है: एक specific topic + एक specific audience।
जितनी specific niche, उतना ज़्यादा loyal audience। और loyal audience ही वो होती है जो eventually आपको income देती है।
बिना niche decide किए camera उठाना वैसा है जैसे destination तय किए बिना कहीं भी drive करते रहना — petrol खर्च होगा, पहुँचोगे कहीं नहीं।

पहले 15 Seconds ही तय करते हैं Viewer रुकेगा या नहीं
YouTube पर viewer पहले 15 seconds में decide कर लेता है — रुकना है या नहीं।
ज़्यादातर नए creators अपना video इस तरह शुरू करते हैं:
“नमस्ते दोस्तों, मेरे channel पर आपका स्वागत है, आज हम बात करेंगे…”
यह सुनते ही viewer scroll कर जाता है।
पहले 15 seconds एक hook होते हैं। या तो एक सवाल जो viewer को रोक दे, या एक statement जो curiosity जगाए, या एक story जो relate करे।
उदाहरण — weak opening vs strong opening:
Big No No to.. “आज मैं आपको study tips बताऊँगा…”
Happily Yes to… “क्या आपको भी लगता है कि आप घंटों पढ़ते हैं लेकिन exam में याद नहीं रहता? इसकी एक specific वजह है — और आज हम वो fix करेंगे।”
पहला version बोरिंग है। दूसरा version viewer को रोकता है।

लोग खराब Video देख लेंगे, लेकिन खराब Audio नहीं सुनेंगे
यह शायद सबसे underrated mistake है।
Viewers एक खराब quality video माफ़ कर देते हैं। खराब audio माफ़ नहीं करते।
अगर background में fan की आवाज़ है, कपड़ों की सरसराहट आ रही है, या आवाज़ hollow है — viewer 30 seconds में बाहर हो जाएगा। चाहे content कितना भी अच्छा हो।
सबसे बड़ी ग़लतफ़हमी: “पहले अच्छा microphone लूँगा तब शुरू करूँगा।”
सच यह है — एक ₹300 का earphone mic, या phone का built-in mic एक quiet room में, professional recording studio से ज़्यादा useful है अगर आप इसका सही इस्तेमाल करना जानते हों।
Room quiet होना, mic सही जगह होना, और background noise कम होना — यह equipment से ज़्यादा ज़रूरी है।

Motivation नहीं, System बनाता है Consistency
“मैं हर हफ्ते video डालूँगा” — यह संकल्प ज़्यादातर creators 3-4 हफ्तों में तोड़ देते हैं।
क्योंकि consistency की planning नहीं की।
हर हफ्ते एक video का मतलब है — हर हफ्ते topic decide करना, script लिखना, record करना, edit करना, thumbnail बनाना, और upload करना। अगर यह process हर बार scratch से शुरू हो तो burnout guaranteed है।
Solution है content batching — एक दिन में 3-4 videos record करना, edit करना, और schedule करना। इससे consistency बनती है बिना हर हफ्ते struggle किए।
बड़े creators इसी तरह काम करते हैं। यह कोई shortcut नहीं है — यह smart planning है।

तो शुरुआत कैसे करें?
यह चारों गलतियाँ common हैं — लेकिन इनसे बचना मुश्किल नहीं है। जो चीज़ चाहिए वो है एक structured approach, कुछ guidance, और सही sequence में सीखना।
Camera पर confident होना, niche clear करना, audio और lighting को बिना महँगे equipment के handle करना, content batching सीखना — यह सब skills हैं। और हर skill सीखी जा सकती है।
अगर आप यह सब Structured तरीके से सीखना चाहते हैं…
यही सोचकर Innamax Infotainment Media ने CutClass launch किया है — एक 3-month hybrid video production program जो aspiring creators को scratch से एक live, growing YouTube channel तक ले जाता है।
Phone से shooting, CapCut पर editing, YouTube SEO, content batching, monetisation का realistic रास्ता — सब कुछ एक structured curriculum में। Online sessions के साथ in-person training भी।
अगर आप serious हैं अपना channel शुरू करने के बारे में हैं, तो CutClass के बारे में अधिक जानें या WhatsApp पर हमसे संपर्क करें।
Seats limited हैं। Next batch जल्द शुरू हो रहा है।

FAQ — CutClass के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या मुझे पहले से video editing आनी चाहिए?
नहीं। CutClass पूरी तरह beginner-friendly है। Zero experience से भी शुरुआत की जा सकती है।
यह program किन लोगों के लिए है?
Students, working professionals, freelancers, business owners और aspiring creators—जो अपना YouTube channel शुरू करना या बेहतर बनाना चाहते हैं।
कौनसा equipment चाहिए?
शुरुआत के लिए सिर्फ एक smartphone काफी है। बाकी setup के बारे में program में guidance दी जाती है।
Program कहाँ होता है?
Hybrid mode में—अधिकांश sessions Google Meet पर online और कुछ practical sessions Varanasi में होते हैं।
Fees और Registration की जानकारी कैसे मिलेगी?
Latest fee structure, upcoming batch और registration details के लिए WhatsApp करें या हमें innamaxnews@gmail.com अथवा info@innamanews.com पर email करें.
अगले batch में कितनी seats हैं?
हर batch में सीमित seats रखी जाती हैं ताकि सभी participants को बेहतर guidance मिल सके।
— CVcon
Corporate Reality | Workplace Family का सच: Loyalty कहाँ तक ठीक है?
Appraisal के बाद क्या बदल जाता है? Workplace Reality की एक अनकही कहानी
मेमो नहीं, मोटिवेशन — इस Workplace ने Discipline का पूरा Formula बदल दिया
10 लोग Directly Report करते हैं? शायद यही आपकी Growth की सबसे बड़ी रुकावट है
Railway में Assistant Loco Pilot बनना चाहते हैं? पहले अपनी आँखों के बारे में यह जान लें




